वाराणसी। कोरोना संक्रमण के कारण नौ महीने से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बंद शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गईं। काशी विद्यापीठ में एमबीए के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं से मैनेजमेंट की फैकल्टी की रौनक लौट आई है। परिसर में सबसे पहले एमबीए के प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू हुई हैं।
शुक्रवार को फैक ल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू हो गईं। डीन प्रो. अजित कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले दिन कक्षा में 40 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। कक्षा में छात्रों को दो गज की दूरी के हिसाब से ही बैठने का निर्देश दिया गया। एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी मास्क लगाकर बैठे। बता दें कि अभी तक स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले की ही प्रक्रिया चल रही है।