फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के ककरमत्ता फ्लाईओवर से युवती ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Sun, 08 Jul 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ककरमत्ता फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के ककरमत्ता रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के बीचोंबीच से रविवार की दोपहर मोबाइल से बात कर रही एक युवती ने छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवती को ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल की आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


युवती के आरओबी से छलांग लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, युवती के छलांग लगाने के बाद आरओबी पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई थी और थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया था।

ककरमत्ता आरओबी से युवती छलांग लगाई और सीधे जमीन पर गिर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच आरओबी के नीचे से गुजर रहे ‘अमर उजाला’ के फोटो जर्नलिस्ट जावेद अली ने एक आदमी की मदद से युवती को बाइक से समीप स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


युवती के पास से बरामद क्षतिग्रस्त मोबाइल की सिम लगाकर मंडुवाडीह पुलिस ने कॉल किया तो युवती की शिनाख्त कमच्छा निवासी भोला सोनकर की बेटी स्नेहा सोनकर (24) के तौर पर हुई। बताया जाता है कि स्नेहा स्नातक की छात्रा है।

पुलिस की सूचना पर पहुंचे पिता भोला आरओबी से स्नेहा के छलांग लगाने की वजह नहीं बता सके। इस संबंध में सीओ भेलूपुर एपी सिंह ने बताया कि गंभीर हालत होने के कारण फिलहाल वो बातचीत कर पाने की स्थिति में नहीं है और उसके परिजन कुछ बता नहीं सके। घटना के कारण के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

समाचार के साथ सामाजिक सरोकार भी प्राथमिकता

अस्पताल में भर्ती युवती - फोटो : अमर उजाला
ककरमत्ता फ्लाईओवर से रविवार की दोपहर जब युवती कूद कर नीचे गिरी तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। इस दौरान कोई युवती को जिंदा बता रहा था तो कोई कह रहा था कि मौत हो गई है।

मगर, युवती को नजदीक स्थित अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहे था। इसी बीच मौके से फोटो जर्नलिस्ट जावेद अली गुजरे तो उन्होंने ‘अमर उजाला’ समाचार पत्र के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए समाचार संकलन के साथ सामाजिक सरोकार को भी प्राथमिकता दी।

जावेद ने भीड़ में शामिल लोगों को किनारे कराया। एक आदमी की मदद से युवती को उठवाया और फिर बाइक पर ही पीछे बैठाकर उसे अस्पताल ले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें