जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी की ओर से शिवदासपुर-मंडुवाडीह स्थित आरएस शिक्षण संस्थान, चांदपुर चौराहा स्थित सरदार पटेल आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज और बीएलडब्ल्यू स्थित बरेका इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 और दहेज मृत्यु से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि लीगल एड काउंसिल रजनीश कुमार, सूर्य यादव और डॉ. योगेंद्र त्रिपाठी ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल और जिलाध्यक्ष रघुवर दास विश्वकर्मा के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।