फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पर्यावरण संरक्षण और बंदरों के आतंक पर लगेगा अंकुश, 2027 तक बनेगा 60 एमएलडी एसटीपी; निर्देश

Fri, 13 Nov 2026 05:27 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और बंदरों के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए वर्ष 2027 तक 60 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जाएगा। वहीं, प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर 2,135 किलो प्लास्टिक जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान 4.80 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में पर्यावरण संतुलन, नदियों की निर्मलता और बंदरों के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। इसमें विभिन्न समितियों के एजेंडों पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बैठक में दिसंबर 2027 तक 60 एमएलडी क्षमता का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तैयार करने का लक्ष्य रखा गया। यह प्लांट दुर्गा नाला और लोहता क्षेत्र में बनेगा। एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए अभियान में 2,135 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से 4,80,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

अक्तूबर 2026 में शहर से निकले 29,814 टन ठोस कचरे का करसड़ा प्लांट में शत-प्रतिशत वैज्ञानिक निस्तारण किया गया। वायु प्रदूषण नियंत्रण पर भी जोर दिया गया। आईफॉरेस्ट संस्था की रिपोर्ट के आधार पर प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों की पहचान की जाएगी। इन्हें नियंत्रित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

मानव-वानर संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए नौ सदस्यीय समिति पहले ही गठित की जा चुकी है। सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों को खुले में भोजन देने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शहर और ग्रामीण इलाकों में बंदरों के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की पर्याप्त उपलब्धता कराने को कहा। 

नमामि गंगे और नदियों की स्वच्छता की समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। अस्सी नदी के उद्गम स्थल कंदवा आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए एकीकृत प्रबंधन योजना पर मंथन किया गया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम आर्द्रभूमि समिति का गठन पूरा कर लिया गया है। इन समितियों का उद्देश्य आर्द्रभूमि का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है। 

अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर 2026 में शहर से निकले 29,814 टन ठोस कचरे का करसड़ा प्लांट में निस्तारण किया गया। वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत 2,135.60 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों से 4,80,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें