फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साड़ी के शोरूम भीषण आग, शिवाला-अस्सी मार्ग पर अफरातफरी; पुलिस ने रोका यातायात

Sun, 19 Oct 2025 10:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आग लगने की सूचना मिलते ही माैके पर भेलूपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सूचना देकर दमकल की टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेलूपुर थाना के शिवाला-अस्सी मार्ग पर स्थित कपड़े के शोरूम में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी शोरूम से धुआं निकलने के बाद हुई।  अगल-बगल के घरों में हड़कंप मच गया। दूसरी तरफ, राहगीरों ने इसकी सूचना फायर सर्विस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को दी। अचानक आग लगने के कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ते पर यातायात रोक दिया। वीडियो और फोटो खींच रहे लोगों की भीड़ को भी हटाया गया। दमकल की गाड़ियों के मदद से आग पर काबू पाया गया।

इस बाबत थाना प्रभारी भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कपड़े का शोरूम राकेश गोयल का है। शोरूम के एक साइड में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी। आग बुझा ली गई है अब स्थिति सामान्य है। देख कर लगता है कि लगभग चार से पांच लाख का सामान जला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम का दरवाजा तोड़कर दमकल टीम और पुलिस अंदर घुसी थी। पाइप से पानी डालकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें