फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में वाराणसी की प्रमुख खबरें: नमो घाट पर पानी में मिली लाश, रामनगर की रामलीला के रामायणी का निधन

Sat, 27 Jul 2024 08:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में शनिवार को छोटी-बड़ी खबरों के बीच आदमपुर थानांतर्गत नमो घाट के पास एक लाश पानी में मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर लौट गई। वहीं, विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला रामयणी रहे सुरेश मिश्रा का बीती रात निधन हा गया।
विज्ञापन
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट पर स्थित फ्लोटिंग सीएनजी पंप के पास शनिवार शाम एक लाश पानी में उतराई मिली। घाट पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकालने की जहमत नहीं उठाई और जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।

विज्ञापन


देखने से प्रतित हो रहा था कि लाश 10-12 दिन पुरानी है। लाश सीएनजी पंप के पास जेटी में फंसी थी। वहीं, सुबह भी एक युवक की लाश गंगा किनारे लगी हुई थी। बहाव तेज होने के कारण वह बह कर आगे चली गई।

वरिष्ठ पत्रकार को मातृ शोक
वरिष्ठ पत्रकार राजेश यादव की माता छन्नी देवी (77) का शनिवार को भोर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। उन्होंने पुलिस लाइन के पास स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया।
विज्ञापन


मुखाग्नि उनके पति बच्चन राम यादव ने दी। वह अपने पीछे दो पुत्र राजेश यादव, राकेश यादव, पुत्री तारा, राधिका, अनिता, सुमन आदि का खुशहाल परिवार छोड़ गई हैं। 

रेस में वाराणसी के अमन, कानपुर के शिवांग अव्वल
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा एक स्थित सेंट जोसफ स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीआइएससीई यूपी और उत्तराखंड खेल प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 में विभिन्न खेल प्रतियोगिता में मुकाबले हुए। 

अंडर-14 200 मीटर रेस में वाराणसी के अमन पहला, उत्कर्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में पांच किमी वॉक में वाराणसी के उमंग सिंह ने पहला, प्रयागराज के प्रांजल सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर रेस में कानपुर नार्थ के शिवांग पटेल ने पहला, आनंद पटेल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

200 मीटर रेस में गाजियाबाद के पीयूष ने पहला, अंगद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 जैवलिन थ्रो में लखनऊ बी के रिषभ सिंह ने प्रथम, वाराणसी के पवन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर रेस में आगरा के अविरल मोहन ने पहला, कानपुर साउथ के अरुण यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

300 मीटर रेस में वाराणसी के हर्ष पटेल ने पहला, मेरठ के उज्जवल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में वाराणसी के अंश यादव ने पहला, लखनऊ बी के अमृत कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में ट्रिपल जंप में प्रयागराज के मयंक सिंह ने पहला, वाराणसी के वैभव सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने एथलीट के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। 

घमंड त्यागकर विनम्रता से जाएं महादेव के दर पर
मध्य प्रदेश के कथावाचक अभिराम दास ने कहा कि ईश्वर अनुभूति का विषय है। संपूर्ण प्रकृति उनका स्वरूप है। महादेव तो समस्त सृष्टि में विराजमान हैं। महादेव के दर पर जब भी जाएं, घमंड त्याग कर विनम्रता से जाएं। महादेव सारे दुःख दूर कर देंगे। 

वह शनिवार को कज्जाकपुरा स्थित कुशवाहा अतिथि भवन में चल रही सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पांचवें दिन शिव महिमा का वर्णन कर रहे थे। 

अभिराम दास ने कहा कि भगवान शिव मृत्युलोक में निवास करते हैं। इसलिए महादेव को ही विश्वनाथ कहा जाता है। अन्य किसी देव को विश्व नाम से संबोधित नहीं किया जाता। कथा का शुभारंभ यजमान राकेश पाठक ने व्यासपीठ के पूजन से किया। 

आरती में डॉ. प्रेम नारायण दुबे, सुधीर कुमार रस्तोगी (मुकुटवाले), डॉ. पवन कुमार शास्त्री, सियाराम मिश्रा, सुरेश प्रसाद पाण्डेय, दिनेश पांडेय शामिल रहे। वहीं, शनिवार को 25 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हुआ और सविधि पूजन अर्चन के साथ अभिषेक किया गया। वेद मंत्रों की ध्वनि से आसपास का संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया। अभी तक 75 हजार से ज्यादा पार्थिव शिवलिंग पूजे जा चुके हैं।

बरेका में 12 कर्मियों ने मां के नाम लगाया पौधा
बरेका परिसर में शनिवार को 12 कर्मियों ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान महाप्रबंधक अभय बाकरे ने कहा कि जिस प्रकार हर व्यक्ति के जीवन में मां का महत्वपूर्ण योगदान होता है, उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण में पौधे का योगदान होता है।

कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, जीवन की समृद्धि के लिए भी जरूरी है। इस दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुब्रत नाथ, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद कुमार शुक्ला मौजूद रहे। 

ओलंपियन के घर की काट दी बिजली, 10 घंटे तक कटी रही
ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के घर की बिजली शनिवार को काट दी गई। सुबह 10 बजे पहुंचे बिजलीकर्मियों ने बिजली काट दी, करीब दस घंटे बाद रात 8 बजे किसी तरह बिजली जोड़ी गई। इस वजह से दिन में परिवार वाले गर्मी से बेचैन हो गए और शाम को आठ बजे तक परिवार अंधेरे में रहा। 

मो. शाहिद की पत्नी ने जानबूझकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। वहीं, एसडीओ ने कहा कि मीटर से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

रामनगर की रामलीला के रामायणी का निधन
रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में 12 साल तक रामायणी रहे सुरेश मिश्रा का बीती रात निधन हो गया। 69 वर्षीय सुरेश मिश्रा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें दो दिन पहले वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां बीती रात साढ़े आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

पेशे से अधिवक्ता रहे सुरेश मिश्रा ने रामलीला में रामायणी के अलावा कई वर्षों तक राजा जनक की भूमिका भी निभाई थी। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र आनंद मिश्रा ने मुखाग्नि दी। 

विधायक ने 50 किसानों को दिए मोटे अनाज के बीज
पिंडरा ब्लॉक परिसर में शनिवार को खरीफ गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ.अवधेश सिंह ने 50 प्रगतिशील किसानों को मोटे अनाज के बीज दिए। विधायक ने किसानों से फल, फूल, सब्जी की खेती और बकरी, मछली पालन की अपील की।

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 जुलाई तक पंजीकरण करा लें। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ.राहुल सिंह, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, पशु चिकित्साधिकारी ओपी सिंह, राहुल यादव, जयशंकर सिंह मौजूद रहे। 

गणित विभाग में प्रायोगिक परीक्षा 29 जुलाई को
काशी विद्यापीठ के गणित विभाग में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 29 जुलाई को होगी। यह परीक्षा विभाग के मैथ लैब में होगी। सभी छात्रों को अपने प्रवेश पत्र और अपनी प्रायोगिक पुस्तिका के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। 

अर्थशास्त्र के छठे सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा एक अगस्त को
काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग में अर्थशास्त्र विषय के स्नातक छठे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की लघु शोध, प्रोजेक्ट का मूल्यांकन और प्रस्तुतीकरण, मौखिक परीक्षा एक अगस्त को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा सुबह 9 बजे से होगी। छात्र-छात्राओं को अपने प्रवेश पत्र, परिचय पत्र एवं लघु शोध, प्रोजेक्ट के साथ विभाग में उपस्थित होना है। 

इतिहास विभाग में टैबलेट वितरण 29 और 30 जुलाई को
काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग में छात्र-छात्राओं को 29 और 30 जुलाई को टैबलेट वितरित किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. जया कुमारी आर्यन ने बताया कि इतिहास विभाग के एमए तृतीय सेमेस्टर सत्र 2022-23 एवं पीएचडी के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण होगा। उन्होंने कहा कि टैबलेट वितरित करने के लिए अध्यापकों और कर्मचारियों की छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

तीन सौ छात्राओं को दी सैनिटरी पैड
सखी पैड बैंक की ओर से शनिवार को सेंट जॉन्स स्कूल महरौली में वेंडिंग और इंसीनरेटर मशीन लगवाई गई। संस्था की फाउंडर सुनीता भार्गव ने बताया कि बनारस में 10 मशीनें लगवाई जाएंगी। इसके लिए स्थान की तलाश की जा रही है। स्कूल में फाउंडर ने कक्षा 5-6 की छात्राओं को पीरियड के बारे में जानकारी दी। तीन सौ छात्राओं को सैनिटरी पैड दी। इस मौके पर स्कूल के फादर सुसाइराज, संजय भार्गव मौजूद रहे।

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
प्रदेशव्यापी आंदोलन के छठवें दिन सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग के सदस्यों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के सचिव पीके राय ने बताया कि प्रमुख अभियंता, परियोजना द्वारा सदस्यों की विभिन्न समस्याओं जैसे पदोन्नति, स्थायीकरण, ज्येष्ठता निर्धारण, एसीपी, सेवा जोड़ने आदि का वर्षों से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। 1800 पदों के सापेक्ष केवल 580 रिक्त पद दर्शाए गए हैं। इस दौरान अजय कुमार, इंद्र बहादुर सिंह यादव, मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

करंट ने युवक की मौत, मचा कोहराम
चोलापुर थाना क्षेत्र के कपीसा ग्राम पंचायत में खेत में धान की रोपाई कर रहे किसान पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कपीसा गांव के रहने वाले अर्जुन यादव का बड़ा पुत्र महेश यादव (17) अपनी माता सोना व अन्य लोगों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था। सबमर्सिबल के पानी से धान की रोपाई हो रही थी। बिजली चले जाने के बाद महेश सबमर्सिबल को चालू करने गया।

इसी बीच, बिजली आने से अर्जुन करंट का झटका लगा, जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद जब वह खेत में नहीं लौटा तो माता सोना सबमर्सिबल के पास पहुंची। बेहोश अर्जुन को आननफानन में दानगंज एक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।

चिकित्सक ने उसे तत्काल चोलापुर अस्पताल भेजने को कहा। अस्पताल जाते समय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई में कार्यरत पिता अर्जुन लौट आए।

होटल में थाली न देख कर बाहर निकला तो मालिक ने पीटा
गोरखपुर के खजनी थाना के रुद्रपुर के मूल निवासी रामचरन प्रजापति की तहरीर पर जगतगंज स्थित विश्वनाथ होटल के मालिक अशोक कुमार गुप्ता सहित तीन के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

रामचरन ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल जगतगंज में रहता है। 26 जुलाई की रात लगभग 11:30 बजे वह विश्वनाथ होटल में खाना खाने गया था। होटल में थाली न होने के कारण वह बाहर निकलने लगा। इस पर होटल मालिक अशोक कुमार गुप्ता ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। 

विरोध करने पर अशोक, विमल गुप्ता और दीपक गुप्ता ने उसे चिमटा, सरिया और लात-घूसों से पटक-पटक कर बुरी तरह से मारा। वह शोर मचाने लगा तो तीनों गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए।

पट्टीदार के बेटों पर दर्ज कराया मुकदमा
देवकी नंदन हवेली, रामापुरा में रहने वाली श्रुति यादव की तहरीर पर उनके पट्टीदार के बेटों खिलाफ दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। श्रुति ने पुलिस को बताया कि उनके पट्टीदार के बेटे अनुज यादव, गोलू यादव और संतोष यादव ने लात-घूसों से उन्हें बुरी तरह से मारापीटा है। तीनों ने उनके घर की दो अन्य युवतियों की भी पिटाई की। शोर मचाने पर तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

दबिश के दौरान खनन अधिकारी से दुर्व्यवहार, मुकदमा
खनन अधिकारी अधिकारी प्रशांत शर्मा ने संदहा में अवैध बालू और गिट्टी मंडी चलाने वालों के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रशांत शर्मा के अनुसार देर रात एक ट्रक को चौबेपुर इलाके में सीज कर लौट रहे थे। 

संदहा में कई ट्रक व ट्रैक्टर खड़े थे। जांच के दौरान मंडी संचालकों ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस के अनुसार खनन अधिकारी की तहरीर पर बालू गिट्टी की मंडी चलाने वालों और संरक्षण देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच युवकों से 4.25 लाख रुपये की ठगी
खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच युवकों से 4.25 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गबन, धोधाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। 

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर निवासी मोहम्मद वसी के अनुसार जुलाई 2023 में मच्छरहट्टा निवासी वसीम से रामनगर में मुलाकात हुई थी। वसीम ने बताया कि खाड़ी देश की एक कंपनी में कुछ लड़कों की जरूरत है। वसी ने पांच लोगों की नौकरी लगवाने के लिए कहा। पांच युवकों की नौकरी के लिए 4.25 लाख रुपये दिए। कुछ दिनों से वह गायब है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

मौके पर मौजूद महिला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मेला न घुमाने से नाराज विवाहिता गंगा में कूदी, छह माह पहले हुई थी शादी
भेलूपुर थानाक्षेत्र के दुर्गाकुंड सफाई बस्ती की रहने वाली 20 वर्षीय संतोषी मेला न घुमाने के कारण पति से लड़ाई कर गंगा में कूद गई। कूदते ही नाव पर सो रहे मल्लाहों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक विवाहिता गंगा में समा चुकी थी। 

जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने जल पुलिस और थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी। विवाहिता के साथ उसके जेठ का बेटा डैनियल भी पहुंचा था। संतोषी ने दुर्गाकुंड के रहने वाले कन्हैया से छह माह पहले शादी की थी।

 शनिवार की देर रात विवाहिता के साथ पहुंचे डैनियल ने बताया कि संतोषी और कन्हैया से मेला घूमने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद संतोषी ने अपने घर पर फोन कर उसकी लाश मिलने की बात कह कर गंगा महल घाट पहुंची और सीधे गंगा में कूद गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें