न्यू ईयर के जश्न और दुर्गा पूजा भ्रमण में टूटते हैं रिकाॅर्ड
यातायात पुलिस के अनुसार दोपहिया के चालान में रिकाॅर्ड जनवरी और अक्तूबर माह में टूटा है। जनवरी माह में 35824 चालान तो अक्तूबर माह के सिर्फ पंद्रह दिन में ही 15887 चालान कट गए। न्यू ईयर का जश्न मनाने और अक्तूबर में दुर्गा पूजा भ्रमण के दौरान भी दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के सड़कों पर निकलते हैं।
यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार सभी को जागरूक किया जा रहा है। पहले से लोग जागरूक भी हुए हैं। हेलमेट के प्रति लोगों को अधिक जागरूक किया जा रहा है, ताकि जीवन सुरक्षित रहे। - राजेश पांडेय, एडीसीपी यातायात