वाराणसी में कज्जाकपुरा आरओबी का निर्माण दिसंबर में पूरी होने की संभावना जताई गई है। इसको बनाने की समय सीमा भी पार हो चुकी है। दरअसल, रेलवे की ओर से मिलने वाले ब्लॉक के आधार पर काम किया जा रहा है।
Varanasi News: कज्जाकपुरा आरओबी पर फीनिशिंग के साथ लोड टेस्टिंग का काम चल रहा है। आरओबी के निर्माण की समय सीमा पार हो चुकी है। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। दरअसल यहां पर रेलवे की ओर से मिलने वाले ब्लॉक के आधार पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
तकनीकी कारणों से कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। 1335 मीटर लंबाई के आरओबी की कुल लागत 144.52 करोड़ रुपये है। 2019 में योजना की शुरुआत हुई थी। 2022 में काम को पूरा करना था। 2025 दिसंबर में चालू होने की उम्मीद है।
सेतु निगम के अधिकारी के अनुसार आरओबी पर काम चल रहा है। काम लगभग पूरा हो चुका है। लोड टेस्टिंग चल रही है। भवन, सीवर, पेयजल, पाइपलाइन, बिजली के खंभों की वजह से विभागीय समन्वय न होने से बाधा भी आई लेकिन धीरे-धीरे दूर कराई जा रही है।
विज्ञापन
इस आरओबी में 55 पिलर बनाए गए हैं। जीटी रोड की ओर से काम शुरू हुआ था। यहां आरओबी बनने से जीटी रोड से गाजीपुर फोरलेन, पंचकोशी, आशापुर, सारनाथ आदि जाना सुगम हो जाएगा। साथ ही, जीटी रोड से गाजीपुर जाना भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा अलईपुरा पर वाहनों का दबाव भी इससे कम करने में मदद मिलेगी।