फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UDISE: यूडीआईएसई पोर्टल पर छात्रों का ब्योरा दर्ज करने में वाराणसी आगे, सोनभद्र सबसे खराब; देखें आंकड़े

Sat, 09 May 2026 01:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UDISE Portal UP: नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों का डेटा यूडीआईएसई पोर्टल पर अपडेट करने की प्रक्रिया पूर्वांचल के 10 जिलों में धीमी है। वाराणसी को छोड़ नौ जिलों में करीब 45 फीसदी छात्रों का ब्योरा अब तक दर्ज नहीं हो सका है। सबसे खराब स्थिति आजमगढ़, सोनभद्र, गाजीपुर और जौनपुर की बताई गई है।
विज्ञापन
यूडीआईएसई पोर्टल। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया सत्र शुरू हो गया है। छात्रों के अगली कक्षा में जाने की प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे में यूडीआईएसई पोर्टल पर उनका ब्योरा दर्ज होना जरूरी है। लेकिन, पूर्वांचल के 10 जिलों में यह प्रक्रिया शिथिल पड़ी है। वाराणसी छोड़ 9 जिलों में करीब 45 फीसदी छात्रों का ब्योरा यूडीआईएसई पोर्टल पर दर्ज नहीं है। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सबसे खराब स्थिति आजमगढ़, सोनभद्र, गाजीपुर और जौनपुर की है। आजमगढ़ में 894341 छात्रों में से 426170 का डेटा अपडेट नहीं है जो कि 47.65 फीसदी है। 

सोनभद्र में 458117 छात्रों में 210594 का डेटा अपलोड नहीं है। ऐसे ही गाजीपुर में 726027 में से 324567 का डेटा, जौनपुर में 955175 में से 387103 का, बलिया में 659800 में से 242178 का और भदोही में 383427 छात्रों में से 139676 का डेटा उपलोड नहीं है। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी में जल्द ही सभी 100 फीसदी बच्चों का डेटा अपलोड कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला  कुल छात्र डेटा अपलोड नहीं फीसदी
आजमगढ़ 894341 426170  47.65
सोनभद्र  458117  210594  45.97
गाजीपुर  726027 324567 44.70
चंदौली  447881 194040  43.32
जौनपुर  955175 387103  40.53
बलिया   659800   242178  36.70
भदोही  383427 139676 36.43
मिर्जापुर 580958 199944  34.42
मऊ    422929  142358 33.66
वाराणसी  903627 190320   21.06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें