फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: देव दीपावली पर फूलों और रंगीन झालरों से जगमगाएगा काशी विश्वनाथ धाम, दर्शन के लिए बैरिकेडिंग

Sat, 21 Nov 2026 04:00 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम फूलों, झालरों और दीपों से सजेगा। श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग, आरओ पेयजल, सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Dev Deepawali in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को फूलों, रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और आकर्षक रंगोलियों से सजाया जाएगा। शाम को पूरे धाम में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। 24 नवंबर को होने वाले पर्व पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुगम दर्शन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

विज्ञापन


फूलों और दीपों से सजेगा धाम
मंदिर प्रशासन के अनुसार, धाम के विभिन्न हिस्सों में सुगंधित और आकर्षक फूलों से सजावट की जाएगी। जगह-जगह पुष्प रंगोलियां बनाई जाएंगी। शाम को दीप जलाकर पूरे परिसर को रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन


दर्शन मार्ग पर होगी बैरिकेडिंग
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित मार्गों पर एंड-टू-एंड बैरिकेडिंग की गई है। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रहेगी और उन्हें सुगमता से दर्शन कराया जा सकेगा।

पेयजल और सफाई पर विशेष जोर
धाम में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर आरओ का शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई एजेंसी को लगातार साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा एसओपी के तहत व्यवस्था
धाम की सुरक्षा के लिए पहले से निर्धारित सुरक्षा एसओपी के अनुसार इंतजाम किए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। मंदिर प्रशासन ने कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन का कहना है कि देव दीपावली पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कराने की व्यवस्था की गई है। पर्व के दौरान सभी इंतजामों की लगातार निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें