फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कंगना रनौत बोलीं- पीएम मोदी ने बदली काशी की तस्वीर, सपा सरकार में यूपी में सिर्फ गोलियां चलीं

Wed, 04 Nov 2026 07:56 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उन्होंने अखिलेश यादव के मेट्रो संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी का कायाकल्प किया है। वह यहां घूमने-फिरने और खरीदारी भी करेंगी।
 
विज्ञापन
कंगना रनोट, वाराणसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के वाराणसी में मेट्रो चलाने संबंधी बयान पर पलटवार किया। कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी का कायाकल्प कर दिया है। यहां लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश हो रहा है और उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है।

विज्ञापन


सपा सरकार पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सरकारों में यहां क्या काम हुआ? उनके कार्यकाल में सिर्फ गोलियां चलवाई गईं। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन तरक्की कर रहा है और इसे पूरा विश्व देख रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

काशी घूमूंगी और शॉपिंग भी करूंगी- कंगना
वाराणसी आने को लेकर कंगना ने कहा कि वह यहां किसी काम से आई हैं। काशी आने पर उनका मन यहां घूमने-फिरने के लिए उत्सुक हो जाता है। वह शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाएंगी और यहां का आनंद लेंगी। इसके साथ ही काशी में खरीदारी भी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें