फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार पर लगेगी जेटी, वाराणसी के तीन घाटों पर सर्वे शुरू, मिलेगी ये सुविधा

Fri, 10 Feb 2023 08:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भविष्य में गंगा में चलने वाली सोलर टैक्सी के लिए जेटी का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। जल परिहवन में भी इस जेटी का इस्तेमाल करने की योजना है। गंगा घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के दौरान जेटी के किनारे नावों को लगाने की व्यवस्था रहेगी, ताकि एक साथ कई लोग नाव से उतर सके।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर लगा जेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार पर जल्द ही तीन जेटी लगाई जाएगी। इससे बाहर से आने वाले भक्तों और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर गंगा घाटों को सजाने संवारने का काम जल्द शुरू होगा। अस्सी और रविदास घाट भी जेटी लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पीरामल ग्रुप से मिली तीन जेटी नगर निगम ने स्मार्ट सिटी को दे दी है। 

विज्ञापन

भविष्य में गंगा में चलने वाली सोलर टैक्सी के लिए जेटी का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। जल परिहवन में भी इस जेटी का इस्तेमाल करने की योजना है। गंगा घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के दौरान जेटी के किनारे नावों को लगाने की व्यवस्था रहेगी, ताकि एक साथ कई लोग नाव से उतर सके। नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन ने बताया कि गंगा घाटों को सजाने-संवारने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। जेटी लगने से सुंदरता भी बढ़ेगी और जल यातायात में भी सहूलियत होगी। 


 
विज्ञापन

नमो घाट के सामने फ्लोटिंग जेटी - फोटो : अमर उजाला
जिन घाटों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं का अधिक दबाव है, वहां पर जेटी लगाई जाएगी। विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार, अस्सी और रविदास घाट पर जेटी लगाने का प्रस्ताव है। निगम की ओर से उपकरण मिलते ही लगाने का काम शुरू होगा। - डॉ. डी वासुदेवन, मुख्य महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी 

सीएसआर के तहत नगर निगम को मिली जेटी 
पीरामल ग्रुप के अध्यक्ष अजय पीरामल फाउंडेशन ने नगर निगम को सीएसआर फंड के तहत तीन जेटी दी है। जल्द ही गंगा नदी के घाटों पर लगाया जाएगा। बीते दिनों दिसंबर में एक पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष अजय पीरामल ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह को तीन जेटी लगाने का पत्र सौंपा था। नगर आयुक्त ने बताया कि आवश्यकता एवं जनहित के दृष्टिगत घाटों का चयन करने के बाद जेटी की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें