फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आईआईटी बीएचयू की रिपोर्ट तय करेगी नावेद कॉम्प्लेक्स का भविष्य, टूटेगा या मिलेगी राहत; मिली थी नोटिस

Sat, 14 Nov 2026 06:13 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नावेद कॉम्प्लेक्स का भविष्य आईआईटी बीएचयू की तकनीकी रिपोर्ट तय करेगी। इमारत के नीचे से गुजर रही मुख्य सीवर लाइन के ऊपर निर्माण से प्रवाह बाधित होने और चार मोहल्लों में जलभराव की समस्या सामने आई है। नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेनियाबाग स्थित छह मंजिला नावेद कॉम्प्लेक्स का भविष्य अब आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर निर्भर है। इमारत को तोड़ा जाएगा या उसे राहत मिलेगी, इसका फैसला तकनीकी जांच के बाद होगा। इस रिपोर्ट का इंतजार कॉम्प्लेक्स के मालिकों और आसपास के कारोबारियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी है। उधर, नगर निगम और जलकल विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल, नावेद कॉम्प्लेक्स के नीचे से जलकल विभाग की मुख्य सीवर लाइन गुजर रही है। नगर निगम की विभागीय जांच और निरीक्षण में सामने आया कि सीवर लाइन के ऊपर पक्का निर्माण होने से उसका प्रवाह बाधित हो रहा है। इसके चलते हड़हा, दालमंडी, काशीपुरा और पियरी क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। सीवर का पानी सड़कों और गलियों में फैलने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

काफी दिनों से चर्चा में है ये मामला

इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने कॉम्प्लेक्स के मालिकों और निर्माणकर्ताओं को अनधिकृत निर्माण हटाने और इमारत खाली करने का नोटिस जारी किया था। जलकल विभाग की ओर से भवन स्वामी को दोबारा नोटिस देकर सात दिनों के भीतर सीवर लाइन को अवरोध मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। विभाग चाहता है कि सीवर लाइन तक पहुंच बनाकर उसकी सफाई और मरम्मत का काम पूरा कराया जा सके।

हालांकि, छह मंजिला इमारत के भविष्य को लेकर अंतिम निर्णय लेने से पहले तकनीकी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। इसके लिए आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसरों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम भवन की स्थिति, सीवर लाइन पर निर्माण के प्रभाव और तकनीकी पहलुओं का परीक्षण कर रही है। उसकी रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि इमारत को हटाना जरूरी है या किसी दूसरे तकनीकी विकल्प से समस्या का समाधान संभव है।

जलकल सचिव सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि आईआईटी बीएचयू की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग की नजर रिपोर्ट पर टिकी है। ऐसे में चार मोहल्लों की सीवर समस्या के समाधान के साथ नावेद कॉम्प्लेक्स का भविष्य भी इसी तकनीकी जांच से तय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें