इन बिंदुओं पर होगी अस्पतालों की जांच
- आईसीयू बेड- प्रत्येक बेड के लिए निर्धारित जगह और जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता।
- मेडिकल उपकरण- वेंटिलेटर, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर और सेक्शन मशीन की उपलब्धता।
- ऑक्सीजन व्यवस्था- मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति हो की व्यवस्था की जांच होगी।
- डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ- मरीजों की संख्या के अनुपात में विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सों की उपलब्धता।
- निगरानी- आईसीयू में भर्ती मरीजों की 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी और आपातकालीन उपचार की व्यवस्था।
- संक्रमण नियंत्रण - आईसीयू में संक्रमण रोकने के लिए जरूरी प्रोटोकॉल का पालन।
आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों की आईसीयू सुविधाओं की नए सिरे से ऑडिट कराई जाएगी। इसके लिए टीम का गठन किया जा रहा है। शासन स्तर से जो भी जांच के फार्मेट मिले हैं, उस पर जांच कर समय से रिपोर्ट भी सौंप दी जाएगी। -डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ