फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: होटल मैनेजमेंट ने तेजप्रताप के सामने टेके घुटने, बैठकर मांफी मांगते नजर आए मैनेजर, वीडियो वायरल

Tue, 11 Apr 2023 05:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें होटल का मैनेजर तेजप्रताप के पैरों में गिरकर माफी मांग रहा है। अब खबरें ये हैं कि मंत्री तेजप्रताप यादव के सामने अर्काडिया होटल सरेंडर हो गया है।
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट ने तेजप्रताप के सामने टेके घुटने, बैठकर मांफी मांगते नजर आए मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव का सामान होटल से बाहर निकालने वाले मामले पर नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें होटल का मैनेजर तेजप्रताप के पैरों में गिरकर माफी मांग रहा है। अब खबरें ये हैं कि मंत्री तेजप्रताप यादव के सामने अर्काडिया होटल सरेंडर हो गया है। 

बता दें कि बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव अपने दोस्तों के साथ छह अप्रैल को वाराणसी आए थे। यहां सिगरा स्थित अर्काडिया होटल में कमरा नंबर 206 और 205 बुक किया था। सुबह ग्यारह बजे मंदिर और गंगा आरती के लिए निकले थे। साथियों के साथ देर रात होटल पहुंचे, तो पता चला कि उनका कमरा किसी और को अलॉट कर दिया गया है और सामान बाहर निकाल दिया गया है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: समर सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी, सुनवाई पूरी, कोर्ट ने लिया ये फैसला
विज्ञापन

सुबह होटल मैनेजमेंट ने आरोप लगाया था कि तेज बहादुर ने न को पेमेंट की थी, न रूम की चाबी दी, न आईडी दिया। इसलिए हमें ये कदम उठाना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें