फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: छठ पर रेलवे स्टेशन में होल्डिंग एरिया तैयार, भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग से होगा नियंत्रण

Thu, 12 Nov 2026 05:15 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड तैनात की गई है।
विज्ञापन
वाराणसी, छठ पूजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया गया है। इसके अलावा स्टेशन पर बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। रेलवे का कहना है कि ट्रेन के समय से पहले पहुंचने या ट्रेन के विलंब से आने की स्थिति में यात्री होल्डिंग एरिया में बैठकर इंतजार कर सकेंगे।
विज्ञापन


भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग से होगा नियंत्रण
उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि वाराणसी जंक्शन पर यात्रियों के लिए बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया गया है। जो यात्री ट्रेन के समय से पहले स्टेशन पहुंच जाते हैं या जिनकी ट्रेन विलंब से आती है, वे यहां इंतजार कर सकते हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टेशन पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि स्टेशन परिसर में अव्यवस्था न हो।

आपात स्थिति में मिलेगी चिकित्सा सुविधा
स्टेशन निदेशक के मुताबिक, जिला प्रशासन के सहयोग से स्टेशन पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात की गई है। किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

छठ पूजा के मद्देनजर विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है, ताकि घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें