उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि राजीव गांधी के करीबी लोगों में कौन ऐसे थे, जिन्होंने उन्हें भीड़ के बीच जाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि सरकार सुरक्षा अलर्ट के नाम पर उनकी लोकप्रियता कम करने की कोशिश कर रही है।
जांच की मांग की
हरिवंश ने कहा कि उन लोगों की पहचान होनी चाहिए, जिन्होंने राजीव गांधी को इस तरह की सलाह दी थी। यदि इस मामले की जांच अब तक नहीं हुई है तो इसकी जांच कराई जानी चाहिए। देश की जनता को इस पूरे घटनाक्रम का जवाब मिलना चाहिए।