फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी कार्य मंत्रालय ने जारी की स्मार्ट सिटी की रैंकिंग, सात महीने में 13 से सुधरकर वाराणसी को मिली 7वीं रैंक

Sun, 30 Aug 2020 11:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति एवं पूर्णता दर के आधार पर आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से 100 शहरों की मासिक रैंकिंग जारी की गई है। स्मार्ट सिटी के मासिक कार्यों के प्रदर्शन के आधार पर वाराणसी को 7वीं रैंक मिली है। इस महीने पूरे देश में 79.6 अंकों के साथ गुजरात का अहमदाबाद प्रथम स्थान पर है। वहीं गुजरात का सूरत व मध्य प्रदेश से इंदौर क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरांग राठी के अनुसार वाराणसी स्मार्ट सिटी की रैकिंग राष्ट्रीय स्तर पर जहां जनवरी 2020 में 13 थी। वही अगस्त में इस शहर ने 7 कदम आगे आते हुए 7वें स्थान पर अपनी जगह बनाई। देश के विभिन्न स्मार्ट सिटी को उनके पूर्ण कराई गई परियोजनाओं, एवं प्रगतिशील परियोजनाओं के आधार पर ऑल इण्डिया स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रैंक प्रदान किया जाता है।

वाराणसी स्मार्ट सिटी की रैंकिंग प्रदेश के के अन्य महानगरों के अलावा देश के अन्य शहरों से बेहतर हो गई है। स्मार्ट सिटी के लिए समय-समय पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बजट जारी किया जाता है। जिसका उपयोग सुनियोजित तरीके से करते हुए विभिन्न स्मार्ट सिटी ने पूर्ण परियोजनाएं, गतिमान परियोजनाएं,  कार्यों की जारी की गई निविदाएं व जारी कार्यदेश, व्यय या उपयोग किए गए बजट के संबंध में सूचनाएं पोर्टल पर अपडेट की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें