फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : वेल्डिंग करते समय गैस की टंकी फटी, कारीगर की मौत

Mon, 04 May 2020 09:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी जिले के खरगीपुर गांव में सोमवार को टेबल फैन की जाली की वेल्डिंग करते समय गैस की टंकी तेज आवाज के साथ फट गई। हादसे में वेल्डिंग कर रहे विनोद कुमार राजभर (48) के शरीर के कुछ हिस्से के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों के अनुसार, लगभग चार वर्ष पूर्व भी वेल्डिंग करते समय एक टंकी फटी थी, लेकिन उस समय जन-धन की कोई हानि नहीं हुई थी। चौबेपुर थाना अंतर्गत खरगीपुर गांव निवासी विनोद अपने घर में वेल्डिंग करने की मशीन लगाया था। वह टेबल फैन की जाली बना कर शहर में भेजता था। सोमवार को लगभग दस बजे विनोद पाइप पर जाली की पत्ती रख कर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान समीप ही रखी चूना पानी वाली टंकी तेज आवाज के साथ फट गई।

ग्रामीणों ने बताया कि विनोद यह काम लगभग दस वर्ष से कर रहा था। चार वर्ष पूर्व भी घर के सामने चूना वाली टंकी फटी थी लेकिन उस समय कोई नुकसान नहीं हुआ था। उस हादसे के बाद विनोद घर के अंदर वेल्डिंग का काम करने लगा था। परिजनों के अनुसार विनोद के दो लड़के और एक लड़की है। विनोद की मौत के बाद उसकी पत्नी मुनका देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें