फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : आभूषण कारीगर ने फंदे पर लटककर दी जान

Mon, 04 May 2020 09:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
suicide demo
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली अंतर्गत गणेशगंज मोहल्ले में आभूषण कारीगर ने सोमवार की देर शाम पंखे पर बने फंदे पर लटककर दी जान दे दी। परिजन आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक दीनदयाल (35) पुत्र नाथूराम सोनी पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह सोने के आभूषण बनाता था। उसकी तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी का कई बार गर्भपात हो चुका था। कुछ दिन पहले ही आठ माह के बच्चे की गर्भ में मृत्यु के बाद से वह परेशान चल रहा था।


सोमवार की देर शाम वह कमरे के अंदर पंखे पर फंदा बनाकर लटक गया। दीनदयाल को फंदे पर लटका देख परिजन उसे उतारकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि पारिवारिक समस्या के चलते युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें