फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले निकले गैंगस्टर, कई मोबाइल और सामान बरामद

Tue, 27 Jun 2023 03:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एसीपी  रोहनिया विदुष सक्सेना ने मंगलवार को मंडुवाडीह थाने में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि  कृष्ण मोहन व विशाल दोनों गोरखपुर के निवासी हैं। इनके ऊपर गोरखपुर में गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी जून माह में गोरखपुर से आकर वाराणसी में होटल में रुके तथा चांदपुर स्थित फ्लिपकॉर्ट के डिलीवरी ऑफिस में फर्जी आधार कार्ड लगाकर डिलीवरी ब्वॉय का काम करने लगे।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले निकले गैंगस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले दिनों चांदपुर स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम से लगभग लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन व स्मार्ट वॉच तथा अन्य सामान दो डिलीवरी ब्वॉय ने मिलकर गायब कर दिए थे।  

विज्ञापन

उस मामले में मंडुवाडीह पुलिस ने सोमवार की रात मड़ौली क्षेत्र से दो आरोपियों कृष्ण मोहन गौंड (25 वर्ष) तथा विशाल कुमार (25 वर्ष) निवासी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर सात मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच ,हेडफोन तथा कुछ नगदी बरामद की।
यह भी पढ़ें- Varanasi: 550 करोड़ का प्रस्ताव सदन में पास, मेयर के गाउन नहीं पहनने पर उठे सवाल, तो महापौर ने दिया ये जवाब..
विज्ञापन

एसीपी  रोहनिया विदुष सक्सेना ने मंगलवार को मंडुवाडीह थाने में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि  कृष्ण मोहन व विशाल दोनों गोरखपुर के निवासी हैं। इनके ऊपर गोरखपुर में गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी जून माह में गोरखपुर से आकर वाराणसी में होटल में रुके तथा चांदपुर स्थित फ्लिपकॉर्ट के डिलीवरी ऑफिस में फर्जी आधार कार्ड लगाकर डिलीवरी ब्वॉय का काम करने लगे। लगभग एक सप्ताह तक डिलीवरी के सामानों के रुपये तथा मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि फ्लिपकॉर्ट के गायब हुए मोबाइल को कुछ लोग मड़ौली के हरिहरपुर के समीप बेचने के लिए खड़े हैं। इस पर वह अपने साथ उपनिरीक्षक पंकज पांडेय को साथ लेकर उक्त स्थान पर छापेमारी की तो दोनों आरोपी पकड़ में आ गए। पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम लोगों ने लालच में इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लगभग एक लाख 52 हजार के फ़ोन व अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें