फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः 24 घंटे में 10 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sun, 05 Aug 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से घाट के पास खड़ी नावें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में केंद्रीय जल आयोग की ओर से 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसको लकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। इस बार सावन चाहे वह पहाड़ी इलाका हो चाहे मैदानी खूब जमकर बरस रहा है।
विज्ञापन


इससे किसान तो खुश हैं लेकिन गंगा के तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं गंगा दिन प्रतिदिन अपने बढ़ाव पर है, दो दिन पूर्व जहां तक गंगा जहां स्थिर थीं, अब वह खतरे के निशान से मात्र 5 मीटर नीचे रह गई हैं।

हलांकि इस जल स्तर से ही गंगा के घाटों का संपर्क टूट गया है। छोटे मंदिरों में पूजा अर्चन बंद कर दिया गया है। आरती का स्थान बदल गया है। शवदाह छतों पर होने लगे हैं, लेकिन अभी कोई खतरे की स्थिति नहीं बनी है।
विज्ञापन


लेकिन जिस हिसाब से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। उसको देख केंद्रीय जल आयोग ने अलर्ट जारी कर दिया है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में बढ़ रहे पानी को लेकर उन्होंने प्रशासन को भी ध्यान देने के लिए कहा है। गंगा के जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने जहां कंट्रोल रूम स्थापित किया हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

डीएम करेंगे निगरानी

गंगा का बढ़ा जलस्तर
एनडीआरएफ की टीम लगातार घाटों पर चौकसी बरत रही है, नगर निगम की टीम भी उन क्षेत्रों में सफाई वह बाढ़ चौकियों की बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। शुक्रवार को गंगा का जल स्तर 10 सेमी बढ़कर 65.95 तक पहुंच गया है, जबकि गुरुवार को यह आंकड़ा मात्र 65.85 पर ही था।

बाढ़ की आशंका और उससे निपटने के लिए शासन ने अलर्ट जारी किया है और बाढ़ राहत व प्रबंधन पर जिलाधिकारियों की भूमिका पर गाइड लाइन जारी की है।

इसके बाद जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जिले भर के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। वे गंगा के जलस्तर पर नजर रखें और तत्काल इसकी सूचना अपडेट करते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें