फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा ग्रामों में शिक्षा की अलख जगा रही सुपर एक्सप्रेस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे परियोजना के तहत काम करने वाले इको स्किल्ड गंगामित्र शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। गंगामित्र की सुपर एक्सप्रेस टीम इन दिनों गंगा ग्राम मुड़ादेव में सर्व शिक्षा अभियान को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

बच्चों को इको प्रैक्टिस, खेल-खेल में पढ़ाई, रचनात्मक कार्य, पर्यावरण जागरूकता, गंगा संरक्षण, जल संरक्षण, चित्रकारी के साथ कंप्यूटर की दक्षता प्रदान की जा रही है। साथ ही समय-समय पर सामान्य ज्ञान, कला प्रतियोगिता के जरिए बच्चों का सर्वांगीण विकास करने में जुटे हैं। शिक्षा के साथ ही इस टीम के युवा गांव के लोगों व बच्चों को गंगा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। इस अभियान में धर्मेंद्र कुमार, कैलाश, निकिता, प्रियंका, वैष्णवी, रूपा, प्रशांत, काजल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें