फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 1500 लाइसेंसी नावों की आसान होगी पहचान, लिखी जाएगी लाइसेंस संख्या

Tue, 02 Apr 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नगर निगम और जल पुलिस ने अवैध नावों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।काशी में मानकों के खिलाफ और गैर पंजीकृत नाव संचालकों पर कार्रवाई करते हुए इनके संचालन पर रोक लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
Varanasi Ghat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में वैध और अवैध नावों की पहचान करने में सुविधा होगी। नावों पर बड़े अक्षरों में क्यूआर कोड और लाइसेंस संख्या दर्ज की जाएगी। मई माह से वाहनों की तर्ज पर नावों पर लाइसेंस संख्या लिखी जाएगी। नगर निगम और जल पुलिस ने अवैध नावों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मानकों के खिलाफ और गैर पंजीकृत नाव संचालकों पर कार्रवाई करते हुए इनके संचालन पर रोक लगाई जाएगी। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि गंगा में करीब 1500 नावें ही लाइसेंसी हैं। एक व्यक्ति के पास कई नावें हैं। पकड़े जाने पर नावों के लाइसेंस की जांच करना मुश्किल होता है। 

लाइसेंस पर नाविक पेंट पोत देते है इससे लाइसेंस नंबर की जांच करना मुश्किल होता है। अब वाहनों की तर्ज पर नावों पर भी बड़े-बड़े अक्षर में लाइसेंस संख्या दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन


नगर निगम में लाइसेंस अधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बिना लाइसेंस चलने वाली नावों का चिह्नांकन जल्द पूरा कर अवैध नावों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें