फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ कांड में बड़ा खुलासा: 14 लाख हारने वाले कारोबारी ने की थी मुखबिरी, अब इस शख्स के मिलते ही सामने आएगा सच

Thu, 14 Nov 2024 09:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में 41 लाख रुपये हड़पने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जुए में 14 लाख रुपये हारने वाले साड़ी कारोबारी ने ही मुखबिरी की थी। इस दौरान 20 रईसजादों के बेटे पत्ते फेंट रहे थे। रईसजादों का वीडियो भी चौबेपुर के व्यक्ति के पास है। उसके मिलते ही सच्चाई सामने आएगी। 
विज्ञापन
बैग लेकर अपार्टमेंट से बाहर निकलते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित एक अपार्टमेंट से 7 नवंबर की रात 41 लाख रुपये हड़पने के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला कि घटना वाले दिन सिगरा क्षेत्र का साड़ी कारोबारी जुए में 14 लाख रुपये हार गया था। इसकी भरपाई के लिए ही साड़ी कारोबारी ने चौबेपुर के रहने वाले व्यक्ति से संपर्क साधा और जुए खेले जाने की मुखबिरी की। इसके बाद ही व्यक्ति सारनाथ थाने के एक इंस्पेक्टर के साथ अपार्टमेंट में पहुंचा था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर के साथ शख्स को देख अवाक रह गए जुआ खेल रहे लोग
जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट में आशापुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख, स्कूल संचालक, पेट्रोल पंप व्यवसायी, ज्वेलरी शो रूम के मालिक, पाइप और रियल एस्टेट कारोबारी, होटल व्यवसायी समेत 20 कारोबारियों के बेटे ताश के पत्ते फेंट रहे थे। इसी बीच इंस्पेक्टर के साथ चौबेपुर का व्यक्ति पहुंचा तो सब अवाक रह गए। चौबेपुर के व्यक्ति ने सबका वीडियो भी बना लिया। अब पुलिस की तीन टीमें चौबेपुर के व्यक्ति की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के पकड़े जाते ही सच्चाई सामने आ जाएगी। पता चल जाएगा कि जुआ कौन-कौन खेल रहा था। इसके बाद संबंधित लोगों से पूछताछ करके जांच आगे बढ़ाई जा सकेगी।

घटना के बाद से रईसजादों के मोबाइल फोन बंद 
घटना के बाद से ही सभी रईसजादों के मोबाइल फोन बंद हैं। सब शहर से बाहर हैं। 41 लाख रुपये हड़प लिए गए, लेकिन किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं दर्ज कराई ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके। सारनाथ थाने के निलंबित इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता की शह पर ही चौबेपुर का व्यक्ति अपार्टमेंट पहुंचा था। फिलहाल वह भूमिगत है। जांच में एसटीएफ की एक टीम भी लगी है।

विज्ञापन

ये है आरोप

घटना गत सात नवंबर की है। आरोप है कि इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता और चौबेपुर क्षेत्र का व्यक्ति चार पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे और अपार्टमेंट के भीतर गए। कुछ देर बाद हाथ में बैग लेकर बाहर आए। यह दृश्य सीसी कैमरे में कैद हो गया। आरोप है कि बैग में ही 41 लाख रुपये रखे गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता को निलंबित कर दिया था। अब बैग लेकर निकले युवक की तलाश चल रही है, लेकिन उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

एडीसीपी ने शुरू की जांच
41 लाख रुपये हड़पने के मामले की जांच एडीसीपी वरुणा सरवणन टी. ने शुरू कर दी। उनका कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जल्द ही सारे तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में पार्किंग रहती थी फुल, रजिस्टर में नहीं लिखा जाता था नाम

अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लंबे समय से जुए होता है। रात 10 बजे के बाद लग्जरी गाड़ियों से पार्किंग फुल रहती है। रईसजादे इकट्ठा होते हैं, फिर भोर तक जुआ खेलते हैं। सब इतने प्रभावशाली हैं कि अपार्टमेंट के रजिस्टर में किसी की इंट्री नहीं होती थी। हालांकि, सीसी कैमरे में सबकी आवाजाही कैद होती रहती थी। अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार ने बताया कि इतने लोगों की मौजूदगी की वजह से उन्हें पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलती थी। हमेशा दिक्कत होती थी। मामला बड़े लोगों का था, इसलिए शिकायत नहीं सुनी जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें