देव दीपावली पर घाटों पर की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
गंगा घाट, वरुणा, गोमती के तटों के अलावा कुंड, तालाबों सहित 221 से अधिक स्थानों पर कुल 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसमें समिति से जुड़ी 70 से अधिक संस्थाएं 12 लाख दीप जलाएंगी। बाकी प्रशासन की ओर से जलाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी संस्थाएं घाटों की अलग-अलग थीम बनाकर दीप जलाएंगी। अहिल्याबाई, पंचगंगा व मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की झांकी सजाकर दीप जलाए जाएंगे। राजघाट सहित आसपास के घाटों पर गायत्री माता, नशा मुक्ति, नारी सशक्तीकरण आदि का संदेश दिया जाएगा। जबकि भोषले घाट पर दीप जलाकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी जाएगी।