फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रेलवे ट्रैक पर केबल रखकर रेल परिचालन बाधित करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 06:02 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी सिटी में रेलवे ट्रैक पर केबल रखे जाने के मामले में आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने केबल चोरी करने की कोशिश की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
वाराणसी, रेलवे ट्रैक, केबल चोरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर केबल रखकर रेल परिचालन और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में आरपीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रेलवे लाइन के किनारे पड़े केबल को चोरी करने की कोशिश की थी। केबल भारी होने के कारण वे उसे रेलवे लाइन के पास ही छोड़कर चले गए। बाद में पुलिस के डर से केबल को धोबी घाट तालाब की जलकुंभी में छिपा दिया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चारों की पहचान कर आरपीएफ ने उन्हें गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर मिला था केबल
आरपीएफ के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को गाड़ी संख्या 65112 के नीचे रेलवे लाइन पर केबल रखे जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद आरपीएफ वाराणसी सिटी की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Trending Videos
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी ने बताया कि सहायक सुरक्षा आयुक्त नागेन्द्र महादेव यादव के निर्देश पर 17 नवंबर को आरपीएफ की टीम ने सीआईबी वाराणसी के जवानों के साथ मामले की जांच की। मुखबिर की सूचना पर टीम किलोमीटर संख्या 200/21 के पास पहुंची, जहां चार संदिग्ध मिले। सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने पर घटना के समय चारों की मौके पर मौजूदगी की पुष्टि हुई।

पूछताछ में कबूली केबल चोरी की कोशिश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेलवे लाइन के किनारे पड़े केबल को चोरी कर ले जा रहे थे। केबल भारी होने के कारण उसे रेलवे लाइन के पास छोड़ दिया था। बाद में पुलिस के डर से केबल को धोबी घाट तालाब की जलकुंभी में छिपा दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ (24), इमरान (22), आसिफ (21) और निजामुद्दीन (24) के रूप में हुई है। चारों वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया सूफी शाहिद इलाके के निवासी हैं। आरपीएफ ने चारों को 17 नवंबर की रात 9:05 बजे गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें