फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 23 प्रतिष्ठानों की जांच; 18 नमूने सील

Mon, 02 Nov 2026 09:22 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

धनतेरस और दीपावली से पहले वाराणसी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। 13 स्थानों पर छापेमारी कर 23 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान मिठाई, दूध, पनीर, तेल समेत 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

विज्ञापन
खाद्य विभाग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस और दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान शहर के 13 स्थानों पर छापेमारी कर 23 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। विभागीय टीम ने बेसन लड्डू, सोनपापड़ी, मिल्क केक, छेना मिठाई, बर्फी, दूध, पनीर और खाद्य तेल समेत 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर सील किए।

विज्ञापन


छह इलाकों में की गई जांच
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय कौशलेन्द्र शर्मा के निर्देशन में सचल दल ने चेतगंज, उसरपुरा भरलाई, नवलपुर, शिवपुर, सेनपुरा और अखरी बाईपास में निरीक्षण किया। कुल 23 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान 13 प्रभावी छापामार कार्रवाइयां की गईं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

खाद्य विभाग - फोटो : Amar Ujala
टीम ने संदिग्ध गुणवत्ता वाले बेसन लड्डू, सोनपापड़ी, मिल्क केक, छेना मिठाई, बर्फी, सरसों का तेल, दूध, पनीर, सॉस, रिफाइंड सोयाबीन तेल, नूडल्स, सौंफ और गेहूं के आटे के नमूने एकत्र किए। कुल 18 नमूने विधिवत सील किए गए। इन्हें गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
सहायक आयुक्त खाद्य कौशलेन्द्र शर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान खोया, पनीर, दूध और मिठाइयों में मिलावट की आशंका रहती है। इसके अलावा नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, खाद्य तेल, वनस्पति, घी और रंगीन मीठे खिलौनों में भी मिलावट की संभावना बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया है।

उन्होंने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें