फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Floods: स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, 12 घाटों का संपर्क टूटा; अगले सप्ताह तक बना रहेगा ठहराव

Fri, 07 Nov 2025 12:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Floods in Varanasi: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर स्थिर हो गया है। हालांकि 12 घाटों का संपर्क टूट चुका है। वहीं केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा का जलस्तर में अगले सप्ताह तक ठहराव रहेगा। 
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही लोग इस तरह एक घाट से दूसरे घाट तक जा रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के बाद जलस्तर 63.10 मीटर पर स्थिर हो गया है। हालांकि इससे 12 घाटों का आपस में संपर्क टूट गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले सप्ताह तक गंगा के जलस्तर में ठहराव बना रहेगा। मध्य प्रदेश में होने वाली बरसात से पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 63.10 मीटर था। देव दीपावली के पहले से ही गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया था। दो नवंबर को गंगा का जलस्तर 62.28 मीटर दर्ज किया गया था। केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत दिए थे। 

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। लौटते हुए मानसून के कारण मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में बरसात हुई है। इसके कारण चंबल, बेतवा और केन में जलस्तर बढ़ा है और इसके कारण यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: PM Modi Visit: पीएम के दौरे को लेकर वाराणसी में डायवर्जन, जानें- किन मार्गों पर रोक और कहां बंद रहेंगे रास्ते
विज्ञापन


यही कारण है कि गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी का सिलसिला बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी सप्ताह भर के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक जलस्तर स्थिर बना रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें