फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हाईवे पर हुआ हादसा

Fri, 07 Nov 2025 12:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेलर की चपेट में आने से ट्रांसपोर्टर के मुंशी की मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन
पहिए के नीचे आने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के एनएच 39 के अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात काम से घर लौट रहे ट्रांसपोर्टर के मुंशी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रेलर के पहिए के नीचे से किसी तरह निकाला। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस थाने गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सिंगरौली निवासी श्याम झा (28) पुत्र विरेन्द्र कुमार झा बृहस्पतिवार की देर रात काम करके वापस घर लौट रहा था। जैसे ही नेहरू चौक औड़ीमोड़ से आगे बढ़ा तो बंजारा होटल के सामने किसी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस दौरान श्याम की दूसरे बाइक सवार से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद जैसे ही वह बाइक से सिंगरौली के लिए निकला तो पीछे से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। पहिए के नीचे के आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने वाहन को बैक कराकर शव को पहिए से बाहर निकलवाया। वाहन और शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने गई। इसके बाद हाईवे का जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Encounter: यूपी में एक और एनकाउंटर... 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर; एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन


श्याम झा मूल रूप से बिहार प्रांत के भागलपुर का रहने वाला था। सिंगरौली में वह अपने भाई- भाभी के साथ रहता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह काशीमोड़ स्थित एक ट्रांसपोर्टर के यहां काम करता था। श्याम की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें