होटल प्रबंधन का आरोप है कि अगले दिन 23 जुलाई को आशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होटल के प्रबंध निदेशक और मैनेजर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। साथ ही विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में भ्रामक पोस्ट साझा कर होटल की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।
मामले में हिमांशु यादव नामक एक अन्य व्यक्ति का भी नाम सामने आया है। शिकायत के अनुसार, उसने स्वयं को काशी हिंदू विश्वविद्यालय का छात्र नेता बताते हुए फोन पर होटल प्रबंधन को धमकी दी और कथित रूप से अवैध वसूली का दबाव बनाया।
सनी सोनी ने पुलिस को यह भी बताया कि होटल में पूर्व में हुई चोरी की एक घटना में आशिका जैन की कथित संलिप्तता से जुड़े रिकॉर्डेड साक्ष्य भी मौजूद हैं। हालांकि, इस आरोप की जांच पुलिस कर रही है।
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशिका जैन, उसके पिता पारस जैन और हिमांशु यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।