कार्यशाला में छात्राओं को आपात स्थिति में मदद लेने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। पुलिस की आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और विमेन पावर हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई। साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 1930, स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 और एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर बताया गया।
इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 14567 के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया। वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से जारी नए हेल्पलाइन नंबर 9670705555 की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की।
कार्यक्रम में एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह और सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने समाधान बताया।