फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नौकरी का भरोसा देकर युवक के नाम पर खुलवाए फर्जी बैंक खाते, सिम भी कराया ट्रांसफर; प्राथमिकी

Fri, 10 Jul 2026 06:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

 Varanasi News: चौबेपुर के बनकट निवासी युवक के दस्तावेजों का कथित दुरुपयोग कर उसके नाम पर दो फर्जी बैंक खाते खुलवाने और मोबाइल सिम ट्रांसफर कराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चाैबेपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: चौबेपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक के दस्तावेजों का कथित दुरुपयोग करने, उसके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाने और मोबाइल सिम ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी कुंवर शमशेर बहादुर ने आरोप लगाया है कि नीरज कुमार ने उन्हें केनरा बैंक में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इस दौरान आरोपी ने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लिए। साथ ही सादे कागजों पर भी हस्ताक्षर करा लिए।

पीड़ित का आरोप है कि बाद में इन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए उसके नाम पर केनरा बैंक की लहरतारा शाखा और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की पाण्डेयपुर शाखा में दो बैंक खाते खुलवा दिए गए। इतना ही नहीं, उसका जियो मोबाइल सिम भी कथित तौर पर अपने नाम ट्रांसफर करा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवर शमशेर बहादुर का कहना है कि जब उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने स्थानीय पुलिस और साइबर क्राइम थाने में शिकायत की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।

मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत पर संज्ञान लिए जाने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान बैंक खातों के संचालन, दस्तावेजों के उपयोग और मोबाइल सिम ट्रांसफर से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें