Faizabad-Mughalsarai passenger train derail
- फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद से मुगलसराय जा रही पैेसेंजर ट्रेन शनिवार की सुबह कैंट स्टेशन से पहले ही यार्ड में डीरेल हो गई। पटरी के ज्वाइंटस और इंजन मेें तकनीकी ख्रराबी के चलते हादसा हुआ। ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर करीब दो घंटे की देरी से रवाना गया।
पैसेंजर ट्रेन कैंट स्टेशन की ओर आगे बढ़ रही थी तभी करीब सवा दस बजे ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की जानकारी होते ही वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय और सेक्सन इंजीनियर बीके पांडेय मौके पर पहुंच गए।
आनन-फानन में ट्रेन को दुरुस्त करने के साथ ही अधिकारियों ने इसकी जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। रेलवे के अनुसार पटरी के ज्वाइंटस पर ग्राइंडर न होने और इंजन में तकनीकी खराबी के चलते गाड़ी बेपटरी हुई है।
इंजन लोड नहीं ले पा रहा था और झटके ले रहा था। झटके के कारण भी हादसा हुआ। इस दौरान रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेन को पटरी पर लाया।
इसके बाद उसमें दूसरा इंजन लगाकर आगे के दोपहर करीब 12.20 बजे लिए रवाना किया। इससे पहले ट्रेन के अधिकतर यात्री उतरकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।