फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Encounter: फरार एक लाख इनामी बदमाश लल्लन की तलाश में दबिश जारी, गाजीपुर में भी चल रही है पूछताछ

Thu, 24 Nov 2022 09:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर

सार

सोमवार को पुलिस ने लल्लन के दो भाईयों मनीष और रजनीश को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर लल्लन भाग निकला था। बिहार समस्तीपुर के आनंद गोलवां निवासी लल्लन के ऊपर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है।
विज्ञापन
आरोपी लल्लन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूटने वाले एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह की तालाश में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश जारी है। बिहार में उसके ठिकाने पर पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस की तीन टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं। उधर, लल्लन सिंह के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई। गाजीपुर के रहने वाले उसके भांजे और जीजा के दो भाईयों से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने लल्लन के दो भाईयों मनीष और रजनीश को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर लल्लन भाग निकला था। बिहार समस्तीपुर के आनंद गोलवां निवासी लल्लन के ऊपर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। पुलिस की तफ्तीश में मालूम चला कि दरोगा को सीने में गोली लल्लन ने ही मारी थी। जबकि दोनों भाइयों ने सर्विस पिस्टल लूट को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें