फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक ही स्थान पर दक्षिण और उत्तर के 90 मंदिरों के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस में एक ही स्थान पर उत्तर और दक्षिण के 90 मंदिरों के दर्शन हो रहे हैं। इसमें काशी के 29 और तमिलनाडु के 61 मंदिर हैं। प्रदर्शनी में तमिलनाडु के मंदिरों की भव्यता और वास्तु देखते ही बन रही है। साथ ही काशी की दुर्लभ देव प्रतिमाएं श्रद्धा का केंद्र बनी हुई हैं। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में चल रहे काशी तमिल संगमम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की ओर से मूर्तियों व मंदिरों की प्रदर्शनी सजाई गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दोनों जगहों के प्रसिद्ध मंदिरों के छायाचित्र लगाए गए हैं। दक्षिण भारत के जो मंदिर हैं वह मूलरूप से द्रविड़ परंपरा के हैं। उधर, काशी-तमिल संगमम में शामिल होने आए दूसरे दल के मेहमानों ने बुधवार को काशी भ्रमण किया। हनुमान घाट पर गंगा स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। मेहमान हनुमान घाट स्थित सुब्रह्मण्य भारती के घर पहुंचकर उनकी स्मृतियों से भी रूबरू हुए।
तमिल पर्यटकों के दल ने बुधवार दोपहर तथागत की प्रथम उपदेश स्थली का भ्रमण किया। पुरातात्विक खंडहर परिसर भ्रमण के दौरान बौद्ध दर्शन से रूबरू हुए। तमिलनाडु के हथकरघा बुनकर और हस्तशिल्पी बनारस की कलाकृतियों से रूबरू हुए। शिल्पियों ने बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में बनारसी उत्पादों की प्रदर्शनी देखी। इस दौरान काशी तमिलनाडु शिल्पी संबंध प्रौद्योगिकी एकीकरण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दक्षिण भारत मिल्स संगठन के अध्यक्ष रवि सैम रहे।
विज्ञापन

तमिल साहित्य से रूबरू हो रहे हैं छात्र
वाराणसी। संगमम में बीएचयू और स्कूली छात्रों को तमिल साहित्य के बारे में जानने का मौका मिल रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारतीय भाषा संस्थान, केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के स्टॉल लगाए गए हैं। केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान में मौजूद ग्रंथ तमिल भाषा में हैं। इसका डिजिटल रूपांतरण भी मौजूद है। भारतीय भाषा संस्थान, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्टॉल में 22 भाषाओं में पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। ब्यूरो
कल आएंगी तेलंगाना की राज्यपाल
वाराणसी। काशी तमिल संगमम में 25 नवंबर को एंफीथिएटर मैदान में आयोजित अकादमिक सत्र में तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ. टी सौंदरराजन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। अकादमिक सत्र की समन्वयक प्रो. बिंदा डी. परांजपे ने बताया कि काशी-तमिल संगमम के अंतर्गत होने वाले सभी अकादमिक सत्र कृषि विज्ञान संस्थान के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह की जगह अब एंफीथिएटर ग्राउंड में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें