फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 करोड़ रुपये से सुधरेगी बनारस की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल से बिजली व्यवस्था जुड़ेगी। स्मार्ट सिटी मिशन इलेक्ट्रिकल स्काडा सिस्टम (नगरीय विद्युत वितरण प्रणाली) से नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को और बेहतर होगी। इसे बनाने एवं अत्याधुनिक सूचना प्रौद्यौगिकी युक्त स्मार्ट तरीके से नियंत्रित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से नगरीय विद्युत वितरण प्रणाली को इलेक्ट्रिकल स्काडा सिस्टम से अपग्रेड करने का प्रस्ताव है । इस कार्य की अनुमानित परियोजना लागत 71.50 करोड़ रुपये है जिसका 75 प्रतिशत स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत वित्तीय सहयोग तथा शेष 25 प्रतिशत कार्यदायी संस्था पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे वाराणसी की विद्युत आपूर्ति एवं वितरण प्रणाली का एकीकृत मानीटरिंग व्यवस्था काशी कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से भी जोड़ा जायेगा। कम्प्यूटरीकृत नेटवर्क प्रणाली से सभी आपूर्ति व वितरण सबस्टेशन को जोड़ा जाएगा। विद्युत आपूर्ति की स्वचालित केन्द्रीयकृत नियंत्रण प्रणाली से फाल्ट का तत्काल पता चलेगा। अलर्ट जारी होने, फाल्ट लोकेशन की सही स्थिति की जानकारी से समय की बचत होगी। पावर फैक्टर करेक्शन और मीटर रीडींग की समस्या दूर होगी। संभावित खराबी का पूर्वानुमान उपकरण उपकरणों का बेहतर रख रखाव में मदद मिलेगी।
एडवांस सर्विलांस सिस्टम वाराणसी के तहत नगर निगम क्षेत्र में 720 स्थानों पर सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। जो फेस रीडिंग और वाहनों के नंबर प्लेट की पहचान करेंगे। इसे कमांड कंट्रोल से जोड़ा जाएगा। नगर के सभी स्थानों पर पैनी नजर रखी जाएगी। घटनाओं का त्वरित संज्ञान स्थापना अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की पहचान में मदद मिलेगी। भीड़ नियंत्रण किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 135.37 करोड़ रुपये है। पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था कायम करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें