फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशिक्षितों को शिक्षित बनाएगा बेसिक शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और गांव के निरक्षर लोगों को साक्षर करने के लिए पढ़ना-लिखना अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत गांव के महिलाओं, पुरुषों को जागरूक किया जाएगा। इससे वह अपनी पसंद के मुताबिक, रोजगार का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। निरक्षरों को डायट व निजी निजी डीएलएड प्रशिक्षणार्थी पढ़ाएंगे। साक्षर भारत मिशन के तर्ज पर यह अभियान शुरू होगा, जो शहर और गांव के निरक्षर लोगों की सूची तैयार करने के साथ ही उन्हें शिक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में इसके लिए जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है। चिन्हित अशिक्षित लोगों को कार्यात्मक साक्षरता प्रदान की जाएगी। योजना के जरिए सरकार 2030 तक संपूर्ण साक्षरता हासिल करने का टारगेट है।
जिले में पढ़ना लिखना अभियान शुरू होना है, जिसमें निरक्षर लोगों को साक्षर किया जाएगा। इसके लिए डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों को गांव के अशिक्षित लोगों का चिन्हांकन करने के साथ शिक्षित करने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।-राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें