फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रेलवे स्टेशन के बाहर नवजात का शव नोचते रहे कुत्ते, कमर के नीचे का हिस्सा खाया; शरीर पर नहीं थे कपड़े

Wed, 11 Nov 2026 09:31 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के बाहर गंगा रेलवे कॉलोनी के गेट पर बुधवार देर शाम नवजात का शव मिला। कुत्ते शव को नोच रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया। नवजात के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस पहचान और शव वहां पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के काशी रेलवे स्टेशन के बाहर गंगा रेलवे कॉलोनी के गेट पर बुधवार देर शाम मानवता को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया। यहां एक नवजात का शव पड़ा था और कुत्ते उसे नोच रहे थे। राहगीरों की नजर पड़ी तो वे ठिठक गए। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी। नवजात के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। कुत्तों ने कमर के नीचे के हिस्से को बुरी तरह नोचकर खा लिया था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई यह जानने की कोशिश करता रहा कि आखिर नवजात का शव रेलवे कॉलोनी के गेट तक कैसे पहुंचा और उसे वहां कौन छोड़ गया।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस

शिनाख्त के साथ परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि नवजात के शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा और उसे किसने छोड़ा। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

जिस स्थान पर शव मिला है, वहां से कुछ दूरी पर वनवासी समुदाय के लोग रहते हैं। पुलिस उनसे भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में छानबीन की जा रही है, ताकि नवजात की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती नवजात की पहचान करना और यह पता लगाना है कि शव वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा। मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें