फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना निंयत्रण करने में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों से मांगा जवाब

Thu, 23 Jul 2020 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर लापरवाही पर अब डीएम ने सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही एआरटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।

विज्ञापन

कोरोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा मरीजों की सुविधाओं और समस्याओं के तत्काल समाधान पर जोर देने की बातें कही जा रही हैं। बावजूद इसके समस्याएं जस की तस बनी हैं।


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने एडिशनल सीएमओ और डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस अधिकारी डॉ एसएस कनौजिया को दिए आरोप पत्र में बताया है कि आईडीएसपी द्वारा दी गई जानकारी और वास्तविक रिपोर्ट में अंतर मिला है और इसका कोई स्पष्ट कारण भी नहीं दिया जाता है। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से संक्रमण की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

डीएम ने तीन पेज के आरोप पत्र में कुल 13 अलग-अलग बिंदुओं में कमियों को बताया  है। जिसमें सैंपल कलेक्शन के आंकड़ों को पोर्टल पर फीड न करने और प्राइवेट लैब आदि का डाटा भी फीड न करने की बात लिखी है। इसके अलावा पर्यवेक्षण ना करने का भी आरोप लगाया गया है।

जिलाधिकारी ने इसके लिए 3 दिनों के भीतर जवाब तलब किया है। इसके अलावा एडिशनल सीएमओ डॉ एके मौर्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर के अधीक्षक डॉ. ओपी शुक्ला को सेंट मैरी चिकित्सालय लोहता में मरीजों को खान-पान, शुद्ध पेयजल मुहैया न कराने और डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के वार्ड में ना जाने के आरोप में नोटिस जारी करते हुए जिलाधिकारी ने नोटिस मिलते ही तत्काल इसका जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में की सीवर लाइन टूटने पर सीएमएस को नोटिस
जिलाधिकारी ने दीनदयाल अस्पताल स्थित कोविड हास्पिटल में पिछले 10 दिन से सीवर लाइन टूटने और इसकी मरम्मत न कराए जाने को लेकर होने वाली समस्याओं पर सीएमएस डॉ बी शुक्ला को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा है। इसमें जिलाधिकारी ने बताया है कि सीवर लाइन की मरम्मत न होने से प्राइवेट वार्ड में 10 बेड के वार्ड का मरीजों के लिए इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में कोविड-19 जैसे दौर में इस तरह की लापरवाही से शासन-प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है। इस पर तत्काल जवाब भी मांगा गया है। इसी मामले में एडिशनल सीएमओ डॉक्टर ए के गुप्ता को नोटिस जारी करते हुए जिलाधिकारी ने अस्पतालों के निरीक्षण करने में शिथिलता बरतने पर नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें