फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में वाराणसी मंडल को प्रदेश में प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी 2026 की स्वास्थ्य डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी मंडल को प्रथम स्थान मिला है। अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने बुधवार को मंडल के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अब मंडल के चारों जिलों (वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर) को प्रदेश की टॉप-20 रैंकिंग में अपनी जगह बनानी है।
विज्ञापन




समीक्षा में सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में वाराणसी दूसरे स्थान पर और चंदौली 11वें स्थान पर है। हालांकि, जौनपुर (22वीं रैंक) और गाजीपुर (26वीं रैंक) को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी गई है। डॉ. शर्मा ने गाजीपुर और जौनपुर में संस्थागत प्रसव और सी-सेक्शन की कम संख्या पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को इसे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। जौनपुर में टीबी नोटिफिकेशन की दर कम होने पर संबंधित जिला क्षय रोग अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

एक सप्ताह के भीतर बनवाएं गोल्डन कार्ड

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए यह पाया गया कि मंडल के सभी जिलों में परिवारों का कवरेज 98 प्रतिशत से ऊपर है, लेकिन हजारों लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड अब भी लंबित हैं। अपर निदेशक ने निर्देश दिया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबित कार्डों को एक सप्ताह के विशेष अभियान में पूरा कराएं। निक्षय योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाले डीबीटी भुगतान को शत-प्रतिशत किया जाए। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सभी 82 प्रकार की आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में बनी रहे।
विज्ञापन


एचपीवी टीकाकरण शुरू न होने पर जताई नाराजगी
नियमित टीकाकरण की समीक्षा में डॉ. शर्मा ने यू-विन पोर्टल पर शून्य टीकाकरण सत्र दिखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गाजीपुर में एचपीवी टीकाकरण शुरू न होने पर असंतोष जताया और इसे तत्काल प्रारंभ करने का आदेश दिया। अपर निदेशक ने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाली पड़े एमबीबीएस चिकित्सकों और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें