एंबुलेंस आने से पहले ही महिला को नवजात के साथ अस्पताल के बाहर किए जाने की घटना गंभीर है। ऐसा क्यों किया गया, इस पर जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो, ये सुनिश्चित करने को कहा गया है। - प्रितेश सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर, एमसीएच विंग कबीरचौरा
एमसीएच विंग में आने वाली गर्भवती महिलाओं, नवजात के साथ इस तरह की लापरवाही गंभीर है। जब तक एंबुलेंस न आ जाए तक कोई भी मरीज हो, उसको वार्ड से बाहर नहीं निकाला जा सकता है। मामले में एमसीएच विंग प्रशासन से जवाब तलब किया जाएगा। मामले की जांच करवाकर जो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
रोज आती हैं 300 महिलाएं, होती है 10 डिलीवरी
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा परिसर स्थित एमसीएच विंग में शहरी और ग्रामीण इलाकों से हर दिन करीब 300 से अधिक महिलाएं ओपीडी में आती हैं। यहां रोजाना नॉर्मल और सिजेरियन दोनों मिलाकर 10 डिलीवरी होती है।