फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi development authority: रिंग रोड पर बसेगा ग्रेटर बनारस, क्या है सीएम शहरी विस्तारीकरण योजना ?

Fri, 26 May 2023 10:27 AM IST
किरन रौतेला अभिषेक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत प्रदेश के चार शहरों में टाउनशिप के लिए शासन ने चार हजार करोड़ का बजट जारी किया है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये ग्रेटर बनारस बसाने के लिए आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
रिंग रोड, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहद बनारस की परिकल्पना को साकार करने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) रिंग रोड किनारे एक हजार एकड़ में टाउनशिप विकसित करेगा। ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर हरहुआ से राजातालाब के बीच रिंग रोड किनारे चार टाउनशिप के जरिये नया शहर बसाया जाएगा। इसे ग्रेटर बनारस का नाम दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia: नगर पंचायत मनियर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा, लगे गंभीर आरोप, शपथ ग्रहण को लेकर संशय

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत प्रदेश के चार शहरों में टाउनशिप के लिए शासन ने चार हजार करोड़ का बजट जारी किया है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये ग्रेटर बनारस बसाने के लिए आवंटित किए गए हैं। जून तक सर्वे का काम पूरा होगा और इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रकिया शुरू होगी। रिंग रोड किनारे नई टाउनशिप बसाने का पूरा खाका विकास प्राधिकरण तैयार कर चुका है। रिंग रोड किनारे बसने वाले ग्रेटर बनारस में बाजार, मॉल, होटल, अस्पताल बनाए जाएंगे। इससे गांवों का विकास भी तेजी से होगा। लोगों को सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

हरहुआ से राजातालब तक गांवों के बहुरेंगे दिन

ग्रेटर बनारस बसने से हरहुआ से लेकर राजातालाब के बीच बसे गांवों को भी तेजी से विकास होगा। इसके आस-पास होटल, कॉमर्शियल कांप्लेक्स, आईटी इंडस्ट्रीज, ग्रीन एरिया आदि भी विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, खेल मैदान, मॉल आदि का भी निर्माण होगा।

 

 

विज्ञापन

वाराणसी रिंग - फोटो : अमर उजाला
शहर से कम होगा भीड़ का दबाव

शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार के लिए वीडीए इस योजना पर काम कर रहा है। ग्रेटर बनारस में दूसरे जिलों या प्रदेश से आने वालों को शहर के बाहर ही सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। इसे देखते हुए शहर की भीड़ भी ग्रेटर बनारस की ओर शिफ्ट होगी। इससे प्राचीन शहर में लोगों को दबाव कम होगा।

क्या है मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना नई टाउनशिप विकसित करने के लिए शुरू की गई है। इसमें विकास प्राधिकरण शासन से पैसे लेकर जमीन खरीद सकेगा। सरकार से मिलने वाले पैसे पर यदि कोई ब्याज मिलता है तो उसका इस्तेमाल जमीन खरीदने पर किया जाएगा। जमीन खरीदने पर होने वाले खर्च आधा सरकार और आधा प्राधिकरण वहन करेगा।

 

जमीन का सर्वे किया जा रहा है। जून तक सर्वे पूरा करने के बाद जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा। ग्रेटर बनारस के पास बसने वालों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। - मनोज कुमार, टाउन प्लानर, वीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें