फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पड़ोसी की गौशाला में मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 16 Jan 2020 07:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फूलपुर थाना क्षेत्र के घोघरी गांव में गुरुवार की सुबह घर के सामने एक मड़हे में युवक (35) का संदिग्ध परिस्थितियों  में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने को मानकर जांच-पड़ताल में जुट गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  घोघरी निवासी महेंद्र गिरी का पुत्र सुनील उर्फ डब्लू गिरी अपना निजी ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। बीती रात वह घर में खाना खाने के बाद अपने पुत्र आकाश गिरी व यश के बगल में चारपाई पर सो गया। सुबह उसके घर के सामने स्थित भानु पटेल के बाउंडरी वाल के अंदर बने मड़हे में औंधे मुंह गिरा मिला। उसके नाक से खून रिस रहा था। 

अलसुबह जब भोनू की बहू भैस का चारा देने मड़हे में गई तो शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपीआरए एमपी सिंह, सीओ अनिल राय, इंस्पेक्टर सनवर अली व डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।  मृतक के बड़े पुत्र आकाश के मुताबिक रात्रि एक बजे जब उसे पेशाब लगी तो उठा देखा पापा बिस्तर पर नही थे और दरवाजा भी बाहर से बंद था।
विज्ञापन


एक बगल के लड़के को फोन कर दरवाजा खुलवाया और पेशाब करने के बाद सो गया। सुबह उठा तो घटना की जानकारी हुई।  पुलिस की मानें तो मृतक की उसके पड़ोसियों से आपसी रंजिश चल रही थी। वही पुलिस आपसी रंजिश व आशनाई को लेकर हत्या के जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।  मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था और बड़ा भाई बनारस में सपत्नीक रहता है।

घर पर माता पिता व बच्चों के साथ रहता था। मृतक की पत्नी सीता की गंभीर बीमारी के चलते 4 माह पूर्व मौत हो गई थी। मृतक के शरीर पर कही भी चोट के निशान नहीं मिले, केवल नाक से खून रिस रहा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। भाई अनिल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।

वही घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जुटने के कारण पुलिस को आक्रोश भी झेलना पड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गांव में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।  कुछ लोगों को कहना था कि उसे किसी ने रात्रि में बुलाकर ले गया तो कोई कह रहा था कि फोन आने पर गया था। सुनील ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था।

परिजनों के मुताबिक रात में 12 बजे के लगभग कोई दरवाजा खटखटाकर खुलवाया था जब सुनील बाहर निकाला तो बाहर से कुंडी बंद कर दी। जमीन के बंटवारें को लेकर तीन जून वर्ष 2018 में  पट्टीदारों से मारपीट हुई थी। जिसमें सुनील गिरी गंभीर रूप से घायल हुआ था। उक्त घटना के बाद सुनील ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।  उक्त मुक़दमे में कोर्ट में ट्रायल चल रहा है और सुनील की गवाही के बाद सजा होने वाली थी। परिजन व पुलिस इसको भी हत्या का कारण मान रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें