फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व के पल: डीसीपी गोमती जोन ने एसआई अंकिता को किया सम्मानित, इस काम के लिए दिया नकद पुरस्कार

Tue, 21 Jan 2025 01:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

डीसीपी गोमती जोन ने एसआई अंकिता को सम्मानित किया। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए डीसीपी ने अंकिता को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया। 
विज्ञापन
एसआई अंकिता सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाने के महिला हेल्प डेस्क पर तैनात एसआई अंकिता सिंह को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने सोमवार को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने एसआई अंकिता को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया। 
विज्ञापन


डीसीपी गोमती जोन ने बताया कि गत 14 दिसंबर को संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ. के. एजिलरसन ने बड़ागांव थाने का निरीक्षण किया था। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि महिला हेल्प डेस्क पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कर उन्हें रजिस्टर में दर्ज किया गया है। इससे प्रभावित होकर संयुक्त पुलिस आयुक्त ने एसआई अंकिता को पुरस्कृत करने के लिए निर्देशित किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें