फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दत्तात्रेय होसबाले बोले- अविश्वास से कमजोर होता है रक्षाबंधन का स्नेहसूत्र, न बंटने की अपील; ली शपथ

Sat, 29 Aug 2026 09:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में रक्षाबंधन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि अविश्वास से रक्षाबंधन का स्नेहसूत्र कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में विश्वास, आत्मीयता और एकता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से परस्पर भरोसा मजबूत करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल संघ के स्वयंस्वेक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हमारी एकता और एकात्मता ही विश्व बंधुता के संरक्षण और संवर्धन का आधार है। परिवार और समाज में बढ़ती अस्थिरता का कारण स्वार्थ है, इसलिए मनुष्य को स्वार्थ को अपने भीतर विकार नहीं बनने देना चाहिए। आपसी अविश्वास स्नेह के संबंधों को कमजोर करता है।  समाज के बंटने का लाभ विरोधी पक्ष को मिलता है। वह रक्षाबंधन पर सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


रक्षाबंधन के मंत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्नेह का यह बंधन स्थिर और मजबूत रहना चाहिए।संघ की परंपरा अपरिचित को परिचित और परिचित को मित्र बनाने की रही है। दुनिया के विभिन्न देशों ने स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को अलग-अलग रूपों में स्वीकार किया। 

भारतीय संस्कृति ने स्वतंत्रता और समानता के साथ बंधुता को जोड़ा है। इन तीनों का आधार सामाजिक समरसता है। हिंदू संस्कृति में संपूर्ण विश्व को एक कुटुंब माना गया है। सभी जीवों को एक ही परमात्मा का अंश मानने की उदार भावना समाज में रहनी चाहिए। 
विज्ञापन


काशी मध्य के संघचालक डॉ. हेमंत गुप्त, तिलक नगर के नगर संघचालक प्रदीप और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधा। संचालन नगर कार्यवाह सत्यपाल ने किया। इस दौरान क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र जायसवाल, क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर, प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, सह प्रांत कार्यवाह डॉ. राकेश, प्रांत प्रचारक रमेश, राज्यमंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर अशोक कुमार तिवारी मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

नेपाल के आपदा पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना
कार्यक्रम के दौरान सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दो दिन पूर्व नेपाल में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को संघ परिवार की ओर से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें