फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के दारोगा की नेक 'सलाह'- चोरी होती है तो गार्ड क्यों नहीं रख लेते

Tue, 05 Sep 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भेलूपुर के शिवरतनपुर में चोरी की सूचना पाकर पहुंचे दारोगा ने दी सलाह
विज्ञापन

विज्ञापन
‘चोरी हो रही है तो रखवाली के लिए गार्ड क्यों नहीं रख लेते... पुलिस कहां-कहां दौड़े...?’ भेलूपुर थाना अंतर्गत शिवरतनपुर के तीन मकानों में हुई चोरी की सूचना पाकर सोमवार को मौका मुआयना करने पहुंचे बजरडीहा पुलिस चौकी प्रभारी की यह ‘सलाह’ सुनकर भुक्तभोगियों के साथ ही इलाकाई लोग भी भड़क उठे।

सभी ने दरोगा को जमकर खरीखोटी सुनाई और मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। लोगों का कहना था कि दरोगा जिस तरह गार्ड रखने का सुझाव दे रहे थे, यदि उतना ध्यान इलाके में गश्त पर देते तो ऐसी नौबत न आती।
विज्ञापन


शिवरतनपुर में सीआईएसएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर अंकित सिंह का तीन मंजिला मकान है। रविवार की रात बिजली गुल होने के कारण परिवार के लोग छत पर सोए थे। सोमवार सुबह सभी देर से उठे और नींद खुलने के बाद भी परिवार के लोगों को चक्कर जैसा आ रहा था।

डॉक्टर को फोन करने के लिए मोबाइल की खोज शुरू हुई तो चोरी का पता चला। चोर दो मोबाइल, 5200 रुपये और कई अन्य सामान चुरा ले गए थे। अंकित सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों पर बेहोशी वाले स्प्रे का छिड़काव किया गया था। 
विज्ञापन


इसी तरह अंकित सिंह के पड़ोसी नंदलाल केसरी के घर में भी चोर छत के रास्ते घुसे और स्प्रे छिड़ककर दो हजार रुपये व तीन मोबाइल चुरा ले गए। इसके बाद चोर अनिल पटेल के जनरल स्टोर में घुसे और 15 हजार रुपये, ड्राई फ्रूट व दो मोबाइल चुरा ले गए।

सूचना पाकर पहुंचे बजरडीहा चौकी प्रभारी मौका मुआयना की कागजी खानापूर्ति कर रखवाली के लिए गार्ड रखने की नसीहतें देते हुए लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें