फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: आईआईटी बीएचयू में छात्रों के बीच मारपीट, जुलूस निकालने का आरोपी गिरफ्तार समेत अन्य खबरें

Mon, 13 Oct 2025 11:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में छात्रों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। उधर, आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर जुलूस निकालने का आरोपी गिरफ्तार किया गया। पढ़ें- अन्य खबरें
विज्ञापन
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा के दौरान रविवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे और किसी तरह समझाया। स्पर्धा में आईआईटी बीएचयू की टीम के साथ ही बरेली, प्रयागराज, लखनऊ आदि जगहों से भी खिलाड़ी आए हैं। रविवार को फुटबॉल मैच था। 

विज्ञापन


इसी दौरान किसी बात को लेकर बरेली और प्रयागराज के छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. संजय सिंह ने बताया कि दो टीमों के बीच हुए विवाद को सुलझा लिया गया है। छात्रों से अपील की गई है कि वह पूरे मनोभावों के साथ कार्यक्रम में भागीदारी करें।  

आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर जुलूस निकालने का आरोपी गिरफ्तार
आई लव मोहम्मद के नाम का पोस्टर, बैनर लेकर जुलूस निकालने के आरोपी याकूब को लोहता पुलिस ने रविवार को इस्लामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इस्लामपुर लोहता निवासी याकूब है। पिछले दिनों आई लव मुहम्मद का पोस्टर लेकर उसने जुलूस निकाला था। उसके खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में केस दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। आरोपी को जेल भेजा गया।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: होटल में देह व्यापार का खुलासा, ग्राहक समेत दो गिरफ्तार, दो लड़कियां भी पकड़ी गईं; चार पर केस

मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में शनिवार को विपिन प्रजापति की पिटाई के मामले में रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि आरोपी पड़ोसियों में संतराम पाल, विकास पाल, लालजी पाल, मंगल पाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।  

घर का ताला तोड़कर चोरी, एडीसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में श्रवण कुमार सोनकर के घर ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में एडीसीपी के आदेश पर रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। नकदी, आभूषण समेत अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संदेहास्पद है, हालांकि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।  

बरम बाबा मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोषड़ा गांव स्थित श्याम माता मंदिर परिसर के बरम बाबा की दानपेटी तोड़कर शनिवार की रात चोरी हो गई। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि चोरी की जांच कराई जा रही है। 

जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दंपती घायल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित दलित बस्ती में रविवार की शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें फूल कुमारी और पति नरेश घायल हो गए। दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति करेंगे निर्णय
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान शिक्षिका और छात्र के बीच विवाद में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। शनिवार को छात्रों ने शिक्षिका के विरोध में धरना भी दिया। कुलपति के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। शनिवार सुबह शिक्षिका से मारपीट के विरोध में छात्रों का दल केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया।

कुछ देर में जब कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा पहुंचे तो उन्होंने छात्रों से धरने पर बैठने का कारण पूछा। छात्रों ने पूरी बात बताई। कुलपति ने कहा कि धरने पर बैठने की जरूरत नहीं थी। आप सीधे मेरे पास आ सकते थे। विवाद में जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। दो से तीन दिन में जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट दे देगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र वापस लौट गए। 8 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह खत्म होने के बाद संगीत शिक्षिका और एक छात्र के बीच विवाद हो गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें