फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार हुए तो पेट भरने के लिए छीन लिए मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उपजे संकट के इस दौर में कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारी के चलते तीन युवकों ने गलत रास्ता चुन कर छिनैती शुरू कर दिया। मंडुवाडीह थाने की पुलिस द्वारा मोबाइल छीनने के आरोप में गिरफ्तार तीन युवकों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ तो एकबारगी पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए।
विज्ञापन

लहरतारा क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने की सूचना पर पुलिस ने सिगरा क्षेत्र के निराला नगर निवासी श्रेष्ठ उर्फ नेपाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नेपाली ने बताया कि हम तीन दोस्त एक होम डिलीवरी फूड कंपनी में काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन लागू हो गया तो नौकरी चली गई। पेट भरने के लिए तीनों लोगों ने एंड्रॉइड मोबाइल छीना था और पकड़े गए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में शामिल चौक के गोला गली निवासी विकास सिंह और हर्ष यादव को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें