फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंकल लोग गंदे थे': बदमाशों के चंगुल से छूटी मासूम मैत्री से पूछा क्या हुआ था, बोली-सोए थे तभी गले पर चाकू रखा

Mon, 21 Aug 2023 03:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में रविवार को एनटीपीसी के रिटायर्ड इंजीनियर के मकान में चाकू लेकर दो बदमाश घुस आए। बदमाशों ने ढाई साल की बच्ची के गले पर चाकू सटा कर उसे और उसकी शिक्षिका मां को बंधक बना लिया। बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर मासूम मैत्री कमरे से बाहर निकली तो सहमी हुई थी। मैत्री क्या हुआ था, यह सवाल पूछने पर उसने मासूमियत से कहा कि दोनों अंकल लोग गंदे थे।
विज्ञापन
'अंकल लोग गंदे थे': बदमाशों के चंगुल से छूटी मासूम मैत्री से पूछा क्या हुआ था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रविवार को एक ऐसी वारदात हुई जिससे शहर में सनसनी फैल गई। बड़ा लालपुर की वीडीए कॉलोनी फेज-1 में रविवार दोपहर एनटीपीसी के रिटायर्ड इंजीनियर के मकान में चाकू लेकर दो बदमाश घुस आए। बदमाशों ने ढाई साल की बच्ची के गले पर चाकू सटा कर उसे और उसकी शिक्षिका मां को बंधक बना लिया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पाकर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन सहित छह थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच और पीएसी मौके पर पहुंची और बच्ची और उसकी मां को बदमाशों से मुक्त कराया। 

विज्ञापन


सहमी हुई थी मासूम मैत्री, बोली- अंकल लोग गंदे थे

बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर मासूम मैत्री कमरे से बाहर निकली तो सहमी हुई थी। वह अपनी मां के अलावा किसी और के पास जा ही नहीं रही थी। परिवार के लोगों ने जब उसे पुचकारा तो उनकी गोद में गई। मैत्री क्या हुआ था, यह सवाल पूछने पर उसने मासूमियत से कहा कि दोनों अंकल लोग गंदे थे। हम सोये थे और वह हमें उठा कर चाकू से डरा दिए थे। वह हमारी मम्मा को भी डरा रहे थे।
 

विज्ञापन

बंधक बच्ची मैत्री ने कहा- थैंक्यू पुलिस अंकल - फोटो : अमर उजाला
थैंक्यू पुलिस अंकल

पुलिस कर्मियों ने जब मासूम मैत्री को पुचकारा तो उसने सभी को नमस्ते और हैलो-हाय कहा। परिजनों ने मैत्री से कहा कि पुलिस अंकल को थैंक्यू बोलो तो उसने सभी को हाथ जोड़ कर थैंक्यू कहा। पुलिस कर्मियों ने कहा कि मासूम को भला क्या पता कि बदमाश क्या करने आए थे। वह तो चाकू देख कर बस डर गई होगी। पुलिस कर्मियों ने मैत्री को समझाया कि कभी भी डरना मत। तुम बहुत बहादुर और अच्छी बच्ची हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें